Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा BJP workers will make 200 wall paintings of lotus mark in Agra metropolis…#agranews
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

BJP workers will make 200 wall paintings of lotus mark in Agra metropolis…#agranews

179

आगरालीक्स…(4 January 2022 Agra News) आगरा महानगर की हर विधानसभा क्षेत्र में कमल निशान की 200 वॉल पेंटिंग बनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता. आज कंबल भी बांटे, पौधे भी रोपे

उत्तर विधानसभा में भाजपा प्रदेश सहप्रभारी ने किया शुभारम्भ
आगरा महानगर की प्रत्येक विधानसभा में भाजपा द्वारा 200 वॉल पेंटिंग बनाई जाएंगी जिसमें कमल का निशान प्रमुख होगा. मंगलवार को खंदारी के मऊ चौराहे पर प्रथम वॉल पेंटिंग बनाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ आज भाजपा प्रदेश सहप्रभारी व विधायक संजीव चौरसिया ने किया. उन्होंने कहा कि जन विश्वास यात्रा को ताजनगरी में मिले समर्थन ने साबित कर दिया है कि यहां की जनता भाजपा के साथ है. 2022 में फिर भाजपा आएगी. हमने बहुत कुछ किया, जो योजनाएं रह गई हैं उन्हें पूरा किया जाएगा. कार्यक्रम संयोजक भाजपा महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में 200 वॉल पेंटिंग बनाई जाएंगी. साथ ही उन्होंने नौ जनवरी को लखनऊ में आयोजित होने जा रही प्रदानमंत्री मोदी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं व जनता से आह्वान किया. संचालन मनोज गर्ग ने किया.

ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, प्रभांसु अग्रवाल, अश्वनी शर्मा, मंडलाध्यक्ष भरत शर्मा, राजकुमार जादौन, अमित सिंह महामंत्री प्रेमदास, राजेश सूर्यवंशी, राकेश शर्मा, किशन कुमार सिकरवार, श्यामबाबू शर्मा, पार्षद संजय राय, देवेन्द्र चौहान, दुष्यंत शर्मा आदि उपस्थित थे।

पौधारोपण कर किया कम्बल वितरण
इस अवसर पर भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष व समाजसेवी नीरज गुप्ता द्वारा गरीब लोगों को 150 कम्बल वितरण व पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भाजपा प्रदेश सहप्रभारी संजीव चौरसिया व महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने जरूरतमंद लोगों को कम्बल बांटे व पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया. नीरज गुप्ता ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है. जरूरतमंदों की मदद करने से बड़ी पूजा कोई नहीं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!