
जवाहर पुल क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत का काम चल रहा है। नेशनल हाइवे अथारिटी ने सोमवार को तीन में से दो बियरिंग लगा दी थी, एक बियरिंग का काम बुधवार को पुल लिफ़्ट करने के बाद किया जाना है। इसके लिए एक से चार बजे तक जवाहर पुल बंद रहेगा, इससे लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना होगा। एनएच-2 और यमुना रोड पर हालत सबसे ज्यादा खराब रहेगी। एसपी ट्रैफिक आरके सिंह का कहना है कि जवाहर पुल पर मरम्मत के काम होना है इसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किए गए हैं।
पुल के अंदर हुआ काम
मंगलवार को एनएचएआई के कर्मचारी गैस सिलेंडर से लेकर प्लेट तक पुल के अंदरूनी हिस्से में पहुंचाने का काम करते रहे। छोटी छोटी मरम्मत मंगलवार को की गईं। बुधवार दोपहर मेगा ब्लॉक लेकर जवाहर पुल को ऊपर उठाया जाएगा और बाकी बियरिंग के साथ प्लेट लगाने का काम होगा। इस दौरान ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
वन वे रहेगा अंबेडकर पुल
अंबेडकर पुल पर ट्रैफिक वन वे रखा जाएगा, ताकि जाम की स्थिति न बने।
वाटर वर्क्स से ट्रैफिक जीवनी मंडी के बजाय रामबाग से होकर निकाला जाएगा।
जीवनी मंडी से वाटर वर्क्स तक भी ट्रैफिक को वन वे रखा जाएगा।
31 जनवरी को हुआ था डैमेज
आगरा का जवाहर यमुना पुल 31 जनवरी को डैमेज हो गया था, रविवार आधी रात से पुल पर भारी वाहनों की नो एंट्री कर दी गई। वाहनों के दबाव से पुल बुरी तरह से हिल रहा है, इससे पुल के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ट्रक, बस सहित हल्के भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है, इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Leave a comment