
उधर, मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि जिस सरकारी हथियार (9 एमएम पिस्टल) से तंजील की हत्या की गई है वह अलीगढ़ से ही पुलिस से लूटा गया है। हत्याकांड में आरोपी मुनीर ने जीआरपी के कांस्टेबल की हत्या करके पिस्टल ही लूटी थी। फरवरी 2015 में अलीगढ़ के रेलवे स्टेशन के बाहर एक जीआरपी सिपाही की हत्या कर दी गई थी।
हत्या के बाद हत्यारे उसकी पिस्टल लूट ले गए थे। इस वारदात में भी मुनीर का नाम आया था। लेकिन वह हाथ नहीं आ सका था। अब पुलिस लूटी गई पिस्टल और तंजीम की हत्या में प्रयुक्त 9 एमएम पिस्टल के साथ ही मौके पर मिले कारतूसों के बीच की कड़ियां जोड़ने में लगी है।
मुरादाबाद पुलिस का 25 मिनट का आगरा आॅपरेशन
तंजील हत्याकांड में जांच एजेंसियों द्वारा ताबडतोड छापे मारे जा रहे हैं। शुक्रवार को मुरादाबाद पुलिस नालबंद चौराहा स्थित होटल में पहुंची। टीम ने दो युवकों को होटल के गेट से पकड लिया, इसके बाद कमरा नंबर 107 में आए, वहां से चार युवकों को पकडा है। यह कमरा मुरादाबाद के कलुआ नाम के युवक ने 20 दिन पहले बुक कराया था, कमरे में पांच तो कभी सात युवक रहते थे। उन्होंने खुद को भूसा कारोबारी बताया था और सुबह निकल जाते थे, इसके बाद रात को आते थे। पुलिस टीमें जांच में जुटी हुई हैं।
Leave a comment