
आगरालीक्स ….आगरा में डे नाइट टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। आगरा कॉलेज ग्राउंड पर पहला मैच स्टाइक्स क्लब और उत्कर्ष विलास होटल के बीच खेला गया। स्टाइक्स क्लब ने 54 रन से मैच जीत लिया। एंटरटेनमेंट प्रीमियर लीग द्वारा आगरा कॉलेज ग्राउंड पर बुधवार शाम को टी 20 डे नाइट क्रिकेट मैच का शुभारंभ हुआ।
आगरा कॉलेज ग्राउंड पर शुरू हुआ चार दिवसीय डे नाइट टूनामेंट में हर रोज शाम चार बजे से दो मैच खेले जाएंगे। क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टाइक्स क्लब, उत्कर्ष विलास होटल, 24 कैरेट क्रिकेट क्लब और मियामो इंडियंस टीम हिस्सा ले रही हैं। एंटरटेनमेंट प्रीमियर लीग डीपी शर्मा ने किया। इसमें राहुल पचौरी, विशाल पचौरी और अमित गुप्ता मौजूद रहे।
स्टाइक्स से हारी उत्कर्ष की टीम
पहले मैच में स्टाइक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 162 रन बनाए। तुषार ने 44 रन बनाए, जवाब में उत्कर्ष विलास होटल की टीम 108 रन पर आॅल आउट हो गई। चार विकेट लेने वाले स्टाइक्स टीम के बल्लेबाज बिटटू को मैन आॅफ द मैच चुना गया।
Leave a comment