लखनऊलीक्स… उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार कार्य आज शाम छह बजे थम जाएगा। प्रदेश के 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।
12 जिलों की 61 सीटों पर डाले जाएंगे वोट
पांचवें चरण की 61 विधान सभा सीटों के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा विधानसभा क्षेत्र आते हैं।
प्रचार-प्रसार पर पूरी तरह से लगेगी रोक
इसके लिए शुक्रवार को शाम छह बजे के बाद से जनप्रतिनिधियों की ओर से किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर प्रभावी रूप से रोक लग जाएगी। शुक्ल ने बताया कि पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए समुचित व्यवस्था कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।