Friday , 4 September 2026
Home बिगलीक्स STF busts RRB online exam racket, Dev college principal & 5 others held in Agra
बिगलीक्स

STF busts RRB online exam racket, Dev college principal & 5 others held in Agra

220

stf
आगरालीक्स
 ….देश भर की आॅनलाइन परीक्षा में फर्जीवाडे करने वाले शातिर आगरा से पकडे गए हैं। आगरा के देव ग्रुप आॅफ एजूकेशन का संचालक एसके त्यागी उसका साथी श्यामवीर चौधरी की एसटीएफ को तलाश है।
पश्चिमी यूपी एसटीएफ ने आगरा के एनएच-2 स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल से छह लोगों को 30 अप्रैल को रेलवे भर्ती की आनलाइन कराई गई परीक्षा की दूसरी पाली में गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एएसपी आलोक प्रियदर्शी ने थाना सिकंदरा में प्रेसवार्ता में कि देव एजूकेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सिकंदरा में मैनपुरी निवासी कोशलेंद्र को परीक्षा दिलवाने की तैयारी में थे। एसटीएफ ने इसी कालेज का प्राचार्य राजेश कुमार सिंह, आगरा के सिकंदरा निवासी एवं हरदोई में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक मोहन सिंह, हाथरस का राहुल गोस्वामी, भरतपुर का ज्ञानेंद्र सिंह शामिल हैं। कोशलेंद्र के साथ उसके गांव का ही अंकित यादव साल्वर के रूप में आया था। इनके पास से बगैर नंबर प्लेट की एक टाटा सफारी, एक स्विफ्ट डिजायर, आठ मोबाइल फोन, 1.08 लाख कैश, 130 प्रवेशपत्रों की छायाप्रति, इतने ही शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, कौशलेंद्र यादव के मूल अभिलेख और प्रवेशपत्र, डेल कंपनी का लैपटॉप जब्त किया गया है। गिरफ्तार लोगों ने एसटीएफ को बताया कि वे प्रति अभ्यर्थी 1.30 लाख रुपये के हिसाब से कालेज संचालकों को 70 लाख रुपये दे चुके हैं। एक अभ्यर्थी से छह से साथ लाख रुपये लिए जाते हैं।
ऐसे करते थे फर्जीवाडा
रेलवे भर्ती सहित अन्य आॅनलाइन परीक्षाओं के लिए एक प्रतिष्ठित कंपनी से अनुबंध किया है। ये एजेंसी परीक्षा केंद्रों पर अपने प्रतिनिधि भेजती है और वे कुछ देर पहले पहले डेस्कटॉप पर पेपर अपलोड कर देती है, इसके बाद अभ्यर्थियों को पेपर देना होता है। रैकेट परीक्षा केंद्रों पर सेटिंग करता था और डेस्कटॉप पर एएमएमवाईवाई (एमी ) साफ्टवेयर अपलोड कर देते थे। परीक्षा शुरू होते ही इंटरनेट आॅन कराकर एमी को आॅन कर दिया जाता था, अभ्यर्थी व्हाट्सएप से उसे पासवर्ड भेजता है। एमी शेयरिंग से बाहर बैठे सॉल्वर पेपर को खोल लेते थे और उसे सॉल्व करते थे, जबकि परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी माउस हिलाता रहता है।

ये पकड़े गए
. राहुल गोस्वामी
मकनपुर, सहपऊ, हाथरस का है। इसे ही मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पहले कोचिंग सेंटर चलाता था। अभ्यर्थी यही लाता है।
. राजेश कुमार सिंह
गनपति नगर, केके नगर, सिकंदरा आगरा में रहता है। देव एजूकेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सिकंदरा का प्राचार्य और इंचार्ज है।
. मोहन सिंह
बल्देव आशियाना, सिकंदरा का निवासी। बीएससी, बीएड है। हरदोई के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में अध्यापक है।
. ज्ञानेंद्र सिंह
अग्रसेन नगर, थाना कोतवाली, भरतपुर का है। वहीं पर सोल्जर डिफेंस एकेडमी के नाम से कोचिंग सेंटर चलाता है।
. कौशलेंद्र यादव
गोविंदपुर, भोगांव, मैनपुरी का रहने वाला है। रेलवे भर्ती का पेपर देने के लिए आया था।
. अंकित यादव
कोशलेंद्र के गांव का है। साल्वर के तौर पर उसके साथ आया था।
यह सामान मिला
इन कालेजों में रेलवे भर्ती का सेंटर
– देव टेक्निकल सेंटर, कुबेरपुर
– देव एजूकेशन, पीजी कालेज, सिकंदरा
– केबी कालेज, कुबेरपुर
– कुनाल प्रोफेशनल एकेडमी, ग्वालियर रोड
– आरकेजी कालेज, आगरा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Hospital owner lodge FIR against Patient Attendant & relatives

आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत होने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 1.60 Lakh Fine for using bad quality oil in French Fries in Agra

आगरालीक्स आगरा में एक बड़ी ब्रांड पर फ्रेंच फ्राइज तलने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Route diversion for Janmashtami in Agra from 4 PM on 4th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रूट डायवर्जन किया गया है।...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: 23.8 MM Rain recorded in 24 hours in Agra

आगरालीक्स आगरा में पिछले 24 घंटे में 23.8 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!