
रविवार को बूंदाबांदी होने के बाद सोमवार को तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 मई को तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है, रविवार को तापमान 45 और सोमवार को 46 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है।
हीट स्ट्रॉक का खतरा
तेज धूप के साथ ही हीट स्ट्रॉक का खतरा बढ गया है। पारा 45 डिग्री तक पहुंचने से हीट एग्जास्ट के बाद हीट स्ट्रॉक के केस बढ रहे हैं। इसमें शरीर से पसीना आना बंद हो जाता है, बेहोशी के बाद इलाज न मिलने पर मौत तक हो सकती है। हीट स्ट्रॉक होने पर मरीज के कपडे उतारक ठंडे पानी से शरीर को कपडे से पोंधना चाहिए, जिससे शरीर का तापमान सामान्य हो सके।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस से जहां मौसम बदल रहा है। वहीं, प्रशांत महासागर में पिछले साल उठे अल निनो के प्रभाव से इस बार तापमान एक से दो डिग्री बढ सकता है। इसके लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। प्रत्येक पांच दिन में अगले 15 दिनों के लिए मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की जाएगी।
क्या है अल नीनो
अल-नीनो एक गर्म जलधारा है। यह एक ऐसी मौसमी परिस्थिति है जो प्रशांत महासागर के पूर्वी भाग यानी दक्षिणी अमरीका के तटीय भागों में महासागर के सतह पर पानी का तापमान बढ़ने की वजह से पैदा होती है. इसकी वजह से मौसम का सामान्य चक्र गड़बड़ा जाता है और बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाएँ आती हैं.
Leave a comment