Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Top 10 News of Agra on 9 April 2022….#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Top 10 News of Agra on 9 April 2022….#agranews

114

आगरालीक्स…आगरा में 9 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें. आगरा में दो स्टूडेंट के सुसाइड ने हर किसी को झकझोरा..45 डिग्री तापमान ने झुलसाया. एमएलसी चुनाव में 98.06 प्रतिशत मतदान के साथ सेंट पीटर्स प्रकरण, पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर आई बड़ी खबरें

  • आगरा में 240 ट्रांसपोर्ट कंपनियां बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रही हैं। प्रभारी आरटीओ एके सिंह का कहना है कि 240 ट्रांसपोर्ट कंपनियों को नोटिस भेजे गए हैं, से माल ढुलाई का काम करते हैं लेकिन एक्ट में पंजीकरण नहीं है। पंजीकरण न कराने पर प्रवर्तन टीमें कार्रवाई करेंगी।
  • जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में शनिवार को कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। जबकि 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 2475 सैंपल लिए गए हैं। आगरा में कोरोना के तीन एक्टिव केस हैं।
  • आगरा के होटल अमर के मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस चेयरमैन यानी दोनों भाइयों के बीच छिड़ा विवाद और गर्माता जा रहा है. शनिवार को भी दोनों की ओर से एक दूसरे के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए. बड़े भाई रोमिंदर सिंह साहनी ने अपनी पत्नी के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस की और छोटे भाई से परिवार की जान को खतरा बताया. वहीं छोटे भाई जसविंदर सिंह साहनी की पत्नी ने भी महिला थाने में शिकायत दी है और अपने जेठ से परिवार की जान को खतरा बताया है.
  • आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में बच्चों के धूप में लंच करने के मामले में शनिवार को स्कूल का एक पूर्व छात्रों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी के पास पहुंचा, लेकिन एडीएम सिटी ने सभी को वापस लौटा दिया और ​सोमवार को स्कूल के प्रिंसिपल को ही भेजने के आदेश दिए.
  • आगरा—फिरोजाबाद एमएलसी चुनाव के लिस शनिवार को 25 बुथों पर मतदान हुआ. आगरा के 16 और फिरोजाबाद के 9 बूथों पर वोट डाले गए. शाम चार बजे तक आई रिपोर्ट के अनुसार आगरा में 98.88 प्रतिशत तो फिरोजाबाद में 96.87 प्रतिशत मतदान हुआ. ओवरआल 98.06 प्रतिशत मतदात हुआ.
  • यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) के 6 सदस्यीय दल ने आज दिनांक 09 अप्रैल 2022 को आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निदेशक (वित्त) एस.के मित्तल एवं निदेशक (कार्य एवं संरचना) संजय मिश्रा ने ईआईबी की टीम को आगरा मेट्रो के निर्माण कार्यों को लेकर जानकारी दी।
  • आगरा में इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. मार्च के बाद अप्रैल में भी इस साल तापमान अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है. शुक्रवार को आगरा में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान था जो कि आज शनिवार को 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. ये इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है. वहीं आगरा पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना हुआ है.
  • आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की पीएच.डी. की प्रवेश परीक्षा में शनिवार को अनुचित साधनों (मोबाइल फोन) का प्रयोग करते हुए आईईटी परीक्षा केंद्र पर वहीं के एक शिक्षक अजय यादव को कक्ष निरीक्षक द्वारा पकड़ा गया है. अजय यादव आईईटी में ही इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन के शिक्षक हैं. कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने अजय यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और एक जांच समिति का गठन किया है.
  • आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में शनिवार को ही सुसाइड की दूसरी झकझोर देने वाली खबर सामने आई. थाना क्षेत्र के मऊ रोड स्थित कृष्णापुरम कॉलोनी में रहने वाली कक्षा 9 की एक छात्रा ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. छात्रा को कुछ देर पहले ही उसकी मां ने डांटा था. क्यों​कि छात्रा के पास एक मोबाइल था और उस पर वह चुपचाप किसी से बात कर रही थी. लेकिन डांट से क्षुब्ध छात्रा की मौत् ने मां की चीख निकाल दी.
  • आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने घर में कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक के पिता भाजपा के नेता हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा. मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि ये सुसाइड नहीं, काइंड आफ मर्डर है…पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

error: Content is protected !!