Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Let’s end the confusion for medical aspirants
बिगलीक्स

Let’s end the confusion for medical aspirants

132

neet
आगरालीक्स
 .(चमन शर्मा)..आगरा और अलीगढ रीजन में मेडिकल की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी असमंजस में हैं, नीट के बाद नीट टू से पहले केंद्र सरकार द्वारा एक साल के लिए नीट को स्थगित करने के अध्यादेश ने अभ्यर्थियों की धडकने  बढा दी हैं। हालांकि, अध्यादेश को राष्ट्रपति द्वारा एप्रूव किया जाना है। इस सबके बीच अभ्यर्थी सीपीएमटी सहित स्टेट के पीएमई होंगे या नहीं होंगे, नीट टू का क्या होगा। यह एग्जाम होंगे तो कब तक होंगे और इसकी तैयारी कैसे की जाए। इसे लेकर विशेषज्ञों की राय।

 

इंटरनेट फोटो

ये है सुप्रीम कोर्ट का फैसला
NEET- 2 के आधार पर ही होंगे दाखिले
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, NEET- 1 की परीक्षा दे चुके जो छात्र ये समझते हैं कि उन्‍हें अपनी परीक्षा क्षेत्रीय भाषा की बजाय अंग्रेजी में देने के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिला और वे सही से तैयारी नहीं कर पाए हैं, तो ऐसे छात्र NEET- 2 की परीक्षा दे सकते हैं. ऐसे छात्रों को अपने आवेदन के वक्त पहले दी जा चुकी NEET- 1  परीक्षा की उम्‍मीदवारी को छोड़नी होगी. NEET- 2  की परीक्षा के आधार पर उनका चयन हो सकेगा और दाखिले लिए जाएंगे.

अलग से परीक्षा नहीं करा पाएंगे राज्य
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में ये भी कहा है कि जो छात्र आवेदन करने के बावजूद किसी वजह से NEET-1 की परीक्षा देने से चूक गए, वो भी NEET- 2 की परीक्षा दे सकते हैं. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने राज्‍यों को अलग से क्षेत्रीय भाषाओं में मेडिकल दाखिला प्रवेश परीक्षाएं आयोजित कराने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. राज्‍यों की ओर से दलील दी गई थी कि उन्‍हें अपनी परीक्षा लेने की अनुमति दी जाए. कोर्ट ने कहा कि जब केंद्र सरकार की ओर से परीक्षा ली जा रही है, तो अलग से परीक्षा कराने कोई मतलब नहीं है. कोर्ट ने ये भी साफ कर दिया है कि एमबीबीएस या बीडीएस की पढ़ाई के लिए किसी निजी कॉलेज या एसोसिएशन या किसी निजी, डीम्ड विश्वविद्यालय को कोई परीक्षा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
एक साल के लिए नीट स्थगित करने को मंजूरी
अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने नीट पर एक साल के लिए रोक लगाने के लिए अध्यादेश लाने को मंजूरी दे दी है। इसके तहत राज्य सरकारों के बोर्ड से संबंद्ध कालेजों को नीट से बाहर रखा जाएगा। यानी वो अपनी परीक्षा ले सकेंगे। हालांकि ये छूट सिर्फ एक साल यानी इसी साल के लिए होगी। अगले साल से देशभर में नीट की परीक्षा के जरिए ही दाखिले होंगे। चूंकि अभी राष्ट्रपति की मंजूरी बाकी है, ऐसे में सरकार खुल कर नहीं बोलना चाहती।
6.5 लाख छात्रों ने दी नीट
नीट परीक्षा का पहला दौर एक मई को हो चुका है जिसमें लगभग 6.5 लाख छात्र बैठे थे. इस परीक्षा की अगली तारीख 24 जुलाई है.
लेकिन इस अध्यादेश के जारी होने के बाद राज्य बोर्डों के छात्रों को 24 जुलाई को होने वाली परीक्षा में बैठने की ज़रूरत नहीं होगी.

‘पीएमटी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी असमंजस में हैं, नए आदेश और दिशा निर्देश से स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आगे क्या होगा। जल्द ही इस पर फैसला होना चाहिए, जिससे अभ्यर्थी पीएमटी की गुत्थी सुलझाने के बजाय तैयारी पर ध्यान दे सकें।’
डॉ ललितेश यादव, एकेडमिक हेड बलूनी क्लासेज

‘अभ्यर्थी नीट टू की तैयारी करें या सीपीएमटी की, आगे क्या होगा, यह रहस्य गहराता जा रहा है। इस पर जल्द ही स्पष्ट फैसला होना चाहिए।’
विकास शर्मा, डायरेक्टर विकास शर्मा क्लासेज

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!