आगरालीक्स ….आगरा में एक और मिशनरी कान्वेंट स्कूल की टीचर कोरोना पॉजिटिव, आज कोरोना के नौ केस और मिले, स्कूल की टीचर और बच्चे संक्रमित।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आगरा में 24 घंटे में कोरोना के नौ नए केस मिले हैं। जबकि तीन मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना की जांच के लिए 2683 सैंपल लिए हैं।
एक और टीचर कोरोना संक्रमित
आगरा में सोमवार के बाद मंगलवार को भी एक और मिशनरी कान्वेंट स्कूल की महिला टीचर में कोरोना की पुष्टि हुई है। अभी तक तीन टीचरों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, कक्षा तीन की हरीपर्वत क्षेत्र की मिशनरी कान्वेंट स्कूल की छात्रा में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना के सक्रिय केस हुए 42
आगरा में कोरोना के नए केस बढ़ रहे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। इससे कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 42 हो गए हैं। राहत है कि कोरोना का कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है।