आगरालीक्स…. आगरा में बड़ा मामला सामने आया है, जिस व्यक्ति की मौत 40 साल पहले हो गई उसे जिंदा दर्शाकर भू माफियाओं ने बेशकीमती जमीन का बैनामा कर लिया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

आगरा के थाना खंदौली के सैमरा निवासी पंकज सिंह ने डीएम कार्यालय में शिकायत की थी, इसमें आरोप लगाए थे कि गांव के सौदान सिंह जाट को ग्राम पंचायत की तरफ से जमीन आवंटित की गई थी। सौदान सिंह जाटव की 40 साल पहले मौत हो चुकी है। लेकिन तीन सितंबर 2021 को सौदान सिंह जाटव को जिंदा दर्शाते हुए फर्जी बैनामाा कराने के बाद आठ दिसंबर 2021 को दाखिला खारिज करा लिया गया।
जांच में खुला फर्जीवाड़ा
इस मामले में शिकायत मिलने पर डीएम प्रभु एन सिंह के निर्देश पर तहसीलदार व उप निबंधक राजीव सक्सेना सैमरा गांव जांच के लिए पहुंचे। तहसीलदार का कहना है कि जांच में सामने आया है कि सौदान सिंह जाटव को ग्राम पंचायत से पौने दो बीघा जमीन आवंटित की गई थी, 40 साल पहले मौत हो चुकी है लेकिन पिछले साल बैनामा करा दिया गया।
गवाह सहित चार के खिलाफ मुकदमा
इस मामले में सैमरा निवासी पंकज सिंह की तहरीर पर थाना खंदौली में रोहित चौहान निवासी सैमरा, सुनहरी लाल, गवाह पुष्पेंद्र चौहान निवासी चौकड़ा और अमित कुमार निवासी नगला जालिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी।