Monday , 21 September 2026
Home बिगलीक्स Jawahar Bagh Clash in Mathura: People pay tribute to SP City & Sub Inspector
बिगलीक्स

Jawahar Bagh Clash in Mathura: People pay tribute to SP City & Sub Inspector

229

sp city 2
आगरालीक्स
  (देवेंद्र कुमार) …..आगरा मंडल के लोगों की आंखे नम हैं और गला भर्रा रहा है, शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार सज्जन और हंसमुख थे, वे किसी से तू करके भी नहीं बोलते थे, इस घटना ने मथुरा और आगरा के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि ये दोनों शहीद हो गए हैं। आम आदमी पार्टी ने शहीदों को आर्थिक मदद के साथ ही पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है, जिससे यह पता चल सका कि इतना बडा हादसा कैसे हो गया।
छोटे गांव से एसपी सिटी तक का सफर
मथुरा के एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी विधुना कोतवाली क्षेत्र के गांव मानिकोठी के रहने वाले थे, उनके पिता श्रीचंद दुबे रिटायर बीडीओ हैं। वे पत्नी और दो बेटों के साथ रह रहे थे, उनका छोटा बेटा आयुष दस साल का है और बडा बेटा नौंवी का छात्र है। उनके अंकल एचसी दुबे पुलिस अधिकारी रह चुके हैं, जबकि भाई दुबई की फर्म में सीईओ हैं। मथुरा में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के व्यवहार और उनकी सहयोग करने की कार्यशैली से हर कोई प्रभावित था, लोगों का यहां तक कहना है कि वे पुलिस महकमे में रहते हुए इतने सज्जन थे, यह बडी बात है।

soआगरा में रहता है एसओ का परिवार
एसएचओ और फरह थाना प्रभारी संतोष कुमार का परिवार आगरा कैंट पर रहता है, वे आगरा के पर्यटन थाने के पहले प्रभारी थी। हंसमुख होने के साथ ही उनकी कार्यशैली की आगरावासी तारीफ करते हैं। मथुरा में भी लोग उनसे प्रभावित थे। उनका बेटा एक मिशनरी स्कूल में पढ रहा है।

 

 

bagh21 की मौत
आगरा रीजन में जवाहर बाग में सत्याग्रहियों के गुरिल्ला हमले में एसपी सिटी और एसओ शहीद हो गए, मीडिया ने 21 कथित सत्याग्रहियों की मौत की रिपोर्ट दी है, जवाहर बाग और हॉस्पिटल में शव पडे हुए हैं, पुलिस फोर्स रात भर सत्याग्रहियों की धरपकड में लगा रहा।
जवाहर बाग में पेड पर बैठे सत्याग्रहियों ने पुलिस पर सीधे फायरिंग और बमबारी कर दी, इसमें मथुरा के एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और आगरा पर्यटन थाने के प्रभारी रह चुके सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार शहीद हो गए हैं। डीएम मथुरा भी घायल हुए हैं। इसमें कई पुलिस कर्मी और सत्याग्रही गंभीर रूप से घायल हैं, इनका इलाज चल रहा है, कई की मौत होने की खबर है, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। सत्याग्रहियों को फरह के एक कॉलेज में अस्थायी जेल बनाकर रखा गया है।

यह है जवाहर बाग प्रकरण
एक जनवरी, 2014 को कथित सत्याग्रहियों ने मथुरा स्थित जवाहर बाग में डेरा डाला था। करीब एक हजार लोग पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से यहां पहुंचे थे। वे मध्य प्रदेश के सागर से दिल्ली जंतर-मंतर पर पहुंचने के लिए चले थे। यहां डेरा जमाने के बाद इन लोगों का जवाहर बाग में स्थापित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों से विवाद होने लगा। उन्होंने आम, आंवला, बेर सहित अनेक बाग उजाड़ दिए। ठेकेदार के साथ मारपीट की। प्रशासनिक अफसरों ने इस समस्या को सुलझाने कोशिश की तो खुद को सत्याग्रही बताने वालों ने इन पर हमला कर दिया। तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट सहित पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई थी। ऐसे कई मामलों में 12 से अधिक रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। अब इनकी संख्या तीन हजार के करीब बताई जाती है।

नेता रामवृक्ष यादव
कथित सत्याग्रहियों का नेतृत्व रामवृक्ष यादव नाम का व्यक्ति कर रहा है। यह उनके साथ ही मध्यप्रदेश के सागर से दिल्ली के लिए चला था। इसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हां, जब भी प्रशासन से कथित सत्याग्रहियों का टकराव हुआ, रामवृक्ष यादव की ओर से ही बयान जारी किए गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 4000 for one day stay in Eco Hut Taj Nature Walk Agra

आगरालीक्स आगरा के ताज नेचर वॉक में लकड़ी से बनी ईको हट...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Cloudy Sky forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में सोमवार सुबह मौसम...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 21st September 2026

आगरालीक्स आगरा का 21 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी में छह...

बिगलीक्स

UGC Roll Back Agra Update: Traffic on Yamuna Expressway smooth, Agra Police media cell

आगरालीक्स… आगरा में यूजीसी रोलबैक को लेकर प्रदर्शन, पुलिस के अनुसार, यमुना...

error: Content is protected !!