
शनिवार को पुलिस ने मथुरा जेल में बंद एक उपद्रवी हरनाथ सिंह को शवों के फोटो दिखाए तो उसने उनमें से एक शव की शिनाख्त रामवृक्ष के रूप में की।
शुक्रवार को मथुरा आए डीजीपी जवीद अहमद ने भी इशारा कर दिया था कि रामवृक्ष
संभवत: मारा गया है, लेकिन एलान नहीं किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने घोषणा कर दी कि रामवृक्ष की मौत हो गई है। मोर्चरी में जो 20 शव रखे हैं उनमें से एक उसका है।
एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस सभी शवों की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। सभी के फोटो उन लोगों को दिखाए गए जो जवाहर बाग मामले में जेल में बंद हैं। दोपहर को सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी फोटो लेकर जेल में गए थे।
पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण
उसकी मौत की असल वजह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी, लेकिन बताया जा रहा है कि उसके गोली लगी है। पुलिस ने जवाहर बाग प्रकरण में 45 मुकदमे दर्ज कराए हैं। इन सभी पर हत्या, बलवा और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया
शव देखकर रूह कांप उठे
पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराने के लिए अखबारों में फोटो प्रकाशित कराए हैं। इन्हें देखकर रूह कांप उठे, छह जून तक शवों की शिनाख्त नहीं होती है तो इनका अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। वहीं, उपद्रवियों के साथियों से भी शवों की शिनाख्त कराई जा रही है।
Leave a comment