नईदिल्लीलीक्स…Breaking.. नवजोत सिद्धू को रोड रेज केस में एक साल की सजा, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला।
1998 के रोडरेज केस में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिद्धू को एक साल की सश्रम यानी कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
1988 के रोडरेज यानी सड़क पर हिंसा के मामले में नवजोत सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई थी लेकिन पीड़ित पक्ष ने रिव्यू पिटीशन दायर किया था, इस पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिद्धू को एक साल सश्रम यानी कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

ये है मामला
27 दिसंबर 1988 को नवजोत सिद्धू पटियाला में कार से जा रहे थे, इसी दौरान बुजुर्ग गुरुनाम सिंह से उनका विवाद हो गया। नवजोत सिद्धू ने उन्हें मुक्का मार दिया, इससे उनके चोट आई और बाद में मौत हो गई। पटियाला पुलिस ने नवजोत सिद्धू और उनके दोस्त रुपिंदर सिंह पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। निचली अदालत ने नवजोत सिद्धू को 199 मे बरी कर दिया लेकिन पीड़ित पक्ष हाईकोर्ट चला गया। हाईकोर्ट ने नवजोत सिद्धू को तीन साल की सजा सुनाई, इस फैसले को नवजोत सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।