
इंटरनेट फोटो
शुक्रवार शाम को आंधी के साथ आई बारिश ने गर्मी के तेवर ठंडे कर दिए। शुक्रवार दोपहर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री तक पहुंच गया। आंधी के साथ आई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। शाम पांच बजे जहां पारा 46 डिग्री पर था, वहीं बारिश के बाद यह 28.5 डिग्री पर आ गया।
शुक्रवार सुबह बादल छाए और बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन उसके बाद फिर तेज धूप निकली और 11:30 बजे के बाद पारा 44 डिग्री को पार कर गया। मानो आसमान से दोपहर भर अंगारे बरसे। अपराह्न तीन बजे के बाद तो पारा 46.3 डिग्री पर पहुंच गया। तन झुलसाने वाली गर्मी में शाम छह बजे के बाद बादल छा जाने से राहत मिली। आंधी के बाद करीब आधा घंटे तक बारिश से तापमान में कमी आई। शुक्रवार को 3.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
शुक्रवार शाम को आंधी-बारिश के दौरान शहर से देहात तक कई जगह पेड़ टूट गए और होर्डिंग धराशाई हुए। किरावली, अछनेरा, बाह, एत्मादपुर, बरहन, पिनाहट, जैतपुर में विद्युत पोल और पेड़ टूटकर गिर गए। एत्मादपुर, बरहन में देर रात तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजौली में नीम का पेड़ टूटकर गिरने से बिजौली निवासी मुरली सिंह घायल हो गए।
बिजली हुई गुल
आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली गुल रही। कई जगह पेड और बिजली के खंभे टूट कर गिए गए, हाईवे पर एक ट्रक ही पलट गया। इसके चलते शहर में अंधेरा रहा, कई घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
Leave a comment