नई दिल्लीलीक्स…अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का बदला नाम. करणी सेना के लगातार विरोध के बाद यशराज फिल्मस ने लिया निर्णय..
अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का शीर्षक बदल दिया गया है. जानकारी के अनुसार अब इसका नया नाम ‘सम्राट पृथ्वीराज’ रख दिया गया है. बता दें कि फिल्म के नाम को लेकर लगातार करणी सेना द्वारा विरोध किया जा रहा था. इसको लेकर एक जनहित याचिका भी दायर की गई थी. अब नया नाम को लेकर फिल्म के निर्माताओ, वाईआरएफ ने करणी सेना के अध्यक्ष को आधिकारिक लैटर लिखकर इस बात की जानकारी दी है.

करणी सेना की ओर से वकील राघवेंद्र मेहरोत्रा ने पृथ्वीराज के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेते हुए एक जनहित याचिका दायर की थी. इसमें फिल्म का नाम बदलने की मांग करते हुए कहा था कि राजपूत समुदाय फिल्म के शीर्षक की वजह से आहत है. इस पर 27 मई को फिल्म का नाम बदल दिया गया है.