
रविवार को होटल पीएल पैलेस, संजय प्लेस में निर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक हुई, इसमें विनोद गुप्ता ने अध्यक्ष पद के लिए मुरारी लाल फतेहपुरिया का नाम प्रस्तावित किया। किसी भी सदस्य के विरोध न करने पर उन्हें सर्वसम्मित से अध्यक्ष चुन लिया गया।
इससे पहले श्री सराफा कमेटी 15 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए थे। सबसे ज्यादा वोट राजेंद्र खेरली को 249 मिले हैं। वहीं, 346 मतदाताओं में से 344 ने अपने वोट का इस्तेमाल किया।
श्री सराफा कमेटी के चुनाव रविवार को सेव का बाजार स्थित शिव प्लाजा में हुए, पहली बार कंप्यूटराइज्ड चुनाव हुए। इससे मतदाताओं को कोई समस्या नहीं हुई। वहीं, वोट डालने के लिए पहुंचे मतदाताओं को एक एक चांदी का सिक्का और मिटाई का डिब्बा दिया गया।
ये चुनी जाएगी कार्यकारिणी
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, उपमंत्री, कोषाध्यक्ष, हिसाब निरीक्षक
किसे मिले कितने वोट
राजेंद्र खरेली 249
सुशील चौहान 231
नितेश अग्रवाल 214
देवेंद्र दौनेरिया 207
नरेंद्र बंसल 181
निर्मल कुमार 172
संजय सिंघल 167
नरेंद्र खंडेलवाल 164
मुरारीलाल 163
राकेश मोहन 160
महेंद्र जैन 154
मनोज गुप्ता 150
विनोद गुप्ता 139
देवेंद्र गोयल 136
सुधीर गुप्ता 128
Leave a comment