
इंटरनेट फोटो
केंद्रीय मंत्री मीडिया के निशाने पर आ गए।
मंगलवार को योग दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ में 30 हजार लोगों के साथ योग किया, जबकि अलग अलग राज्यों में मंत्रियों को योग में शामिल होना था। आगरा के केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया को छत्तीसगढ में योग में शामिल होना था, उन्होंने वहां छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ मंच साझा किया और योग किया। इसके कुछ देर बाद केंद्रीय मंत्री कठेरिया के फेसबुक अकाउंट पर फोटो सहित पोस्ट डाली गई। इसमें लिखा गया कि झारखंड के मुख्यमंत्री रमन सिंह व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ योग दिवस मनाते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया।
आने लगे कमेंट
केंद्रीय मंत्री की इस पोस्ट पर लाइक और कमेंट का सिलसिला शुरू हो गया। भूपेश अग्रवाल आदि ने कमेंट लिखा कि रमन सिंह झारखंड नहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं। तब मंत्री व उनके करीबियों को भूल का अहसास हुआ क्योंक झारखंड के मुख्यमंत्री का नाम रघुवर दास है। तत्काल इसे एडिट करके रमन सिंह को छत्तीसगढ़ का सीएम लिखा गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में केंद्रीय मंत्री से संपर्क करने के प्रयास किए गए, लेकिन नहीं हो सका। उनके समर्थकों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री का फेसबुक एकाउंट एक कार्यकर्ता हैंडल करता है, उससे ही गडबडी हुई है।
Leave a comment