आगरालीक्स ….आगरा में क्रिकेट सट्टे के बुकी अंकुश मंगल के तीन साथियों पर 25 25 हजार का इनाम घोषित, सटोरियों की गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति की जाएगी कुर्क।
आगरा के सबसे बड़े क्रिकेट के बुकी ब्रज धाम, कमला नगर निवासी अंकुश मंगल को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। अंकुश मंगल के साथ ही उसके साथियों के खिलाफ थाना न्यू आगरा में गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन अंकुश मंगल के अन्य साथियों को पुलिस अरेस्ट नहीं कर सकी है, ऐसे में फरार चल रहे बुकी अंकुश के साथियों पर इनाम घोषित किया गया है।
25 25 हजार रुपये का इनाम
एसएसपी आगरा सुधीर कुमार सिंह ने फरार चल रहे बुकी अंकुश मंगल के तीन साथियों पर 25 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसमें जगनेर निवासी राजू उर्फ राजेंद्र मंगल, सुभाष नगर कमला नगर निवासी सौरभ अग्रवाल के साथ ही कर्मयोगी एक्न्लेव निवासी आशीष उर्फ आशू सिंघल है।

गैंगस्टर एक्ट में संपत्तियां की जाएंगी कुर्क
इसके साथ ही क्रिकेट के बुकी द्वारा गलत काम से अर्जित की गई संपित्तयों को भी कुर्क किया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीमें बुकियों की संपत्ति का ब्योरा जुटा रही हैं।