आगरालीक्स ….स्मार्ट सिटी आगरा में चार महीने पहले 50 लाख की लागत से बनाईं पांच सड़के खोदीं, कोठी मीना बाजार के नाले में एक्टिवा सहित युवक गिरे।
आगरा के बल्केश्वर में नगर निगम ने फरवरी 2022 में 50 लाख की लागत से पांच सड़कें बनाई थी। अब पीएनजी लाइन डालने के लिए ग्रीन गैस कंपनी ने सड़कें खोद दी हैं। पिछले 15 दिनों से पीएनजी के लिए सड़क में गड्ढे किए जा रहे हैं।
घर के सामने चार से पांच फुट गहरे गड्ढे
पिछले 15 दिन से ग्रीन गैस कंपनी का पीएनजी लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके लिए सड़कों को खोदा जा रहा है, घर के सामने चार से पांच फुट गड्ढे किए जा रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं, गड्ढे खोदने के बाद उन्हें बंद नहीं किया जा रहा है, तीन से चार दिन बाद पाइप लाइन डाली जा रही है। इसके बाद गड्ढे भरे जा रहे हैं।
बारिश में खोद दी सड़कें
पार्षद विमल गुप्ता का कहना है कि बारिश के समय में सड़कें खोद दी हैं इससे लोगों को परेशानी हो रही है। 50 लाख से सड़कें बनी थी, उन्हें खोद दिया है। लोग पैदल भी घर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

ये है ग्रीन गैस लिमिटेड का कहना
इस मामले में ग्रीन गैस लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विनय भारद्वाज का कहना है कि कनेक्शन देने के लिए पीएनजी की लाइन बिछाई जा रही है। एक दिन बाद ही गड्ढे भरने के निर्देश दिए हैं, गड्ढे क्यों नहीं भरे यह दिखवाएंगे।
कोठी मीना बाजार के नाले में गिरे एक्टिवा सवार
सोमवार को एक्टिवा सवार मारुति एस्टेट की तरफ से आ रहे थे, कोठी मीना बाजार नाले में एक्टिवा सवार दो युवक गिर गए। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए, नाले से दोनों को बाहर निकाला। नाले में गंदा पानी भरा हुआ था, पानी होने के कारण उन्हें चोट नहीं आई।