आगरालीक्स …..आगरा में महिला डॉक्टर के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और पांच लाख की रुपये मांगने की धमकी के मामले में कई पहलू आए सामने। जिस मोबाइल नंबर से महिला चिकित्सक को धमकी दी गई औस जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डाले गए वे आगरा के बाहर के हैं। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।
आगरा में 16 मार्च 2022 को महिला चिकित्सक ने पांच लाख रुपये मांगने की धमकी देने और पांच लाख रुपये न देने पर आपित्तजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए शाहगंज निवासी महेश कुमार सिंह, उनके भाई फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद सुधीर सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने महेश कुमार सिंह को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

अलग अलग सिम का किया गया इस्तेमाल
दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाए थे कि जेल में बद सुधीर सिंह ने फोन कर पांच लाख रुपये मांगे थे। इस मामले में पुलिस ने जांच की। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह सिरोही का मीडिया से कहना है कि महिला डॉक्टर द्वारा जिस मोबाइल नंबर से धमकी देने की बात कही गई थी, उसकी जांच कराई गई। उस मोबाइल नंबर की सिम मुरादाबाद के रहने वाले व्यक्ति के नाम से है। जबकि जिस नंबर से सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किए गए, उसकी सिम उदयपुर निवासी युवक के नाम से ली गई है। विवेचना चल रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।