Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ 50 thousand Rti appeals pending in UP
टॉप न्यूज़

50 thousand Rti appeals pending in UP

121

rti
आगरालीक्स
 …सूचना के अधिकार को कमजोर किया जा रहा है, यूपी में 50 हजार से अधिक अपील लंबित हैं। इनके जवाब ही नहीं दिए गए, आगरा में मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी ने कहा कि सूचना अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत राज्य में करीब 50 हजार अपील और शिकायतें लंबित चल रही हैं। वर्ष 2015-16 में करीब 34 हजार अपील और शिकायतें आई थीं। करीब 37 हजार का निस्तारण किया गया है।लंबित प्रकरणों को जल्द निपटा लिया जाए।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर अर्थ दंड अधिरोपित होता है उसकी वसूली के लिए आयोग के पास कोई व्यवस्था नहीं है। अब शासन की सहमति से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मानीटरिंग सेल बनाई गई है, जो अर्थ दंड मामलों की मानीटरिंग करेगी। इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त गजेंद्र यादव, कमिश्नर चंद्रकांत, जिलाधिकारी पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
18 हजार जनसूचना अधिकारियों को प्रशिक्षण
प्रदेश के सभी 18 हजार जन सूचना अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। लखनऊ, वाराणसी, मेरठ और अलीगढ़ के बाद अब आगरा मंडल के लिए यह कार्यक्रम 30 जून तक चलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार 53 लाख और प्रदेश सरकार ने 12 लाख रुपये का फंड जारी किया है।
ऐसे रुकेगा दुरुपयोग
आरटीआई का दुरुपयोग रोकने के लिए आयोग अब प्रभावी कदम उठाने जा रहा है। इसके लिए नियमावली के तहत कार्यवाही होगी। कमिश्नरी में मुख्य सूचना आयुक्त आयुक्त जावेद उस्मानी ने आगरा मंडल के अधिकारियों को इसके टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले आते हैं, जिनकी सूचना ग्राम पंचायत स्तर से मिल सकती है, लेकिन आवेदनकर्ता डीएम, कमिश्नर या शासन से जानकारी मांगता है। दूसरा कुछ आवेदनकर्ता एक आवेदन पर कई विभागों को समेट कर सूचना मांगते हैं। इस पर जावेद उस्मानी साफ किया है कि मल्टीपल विभागों की सूचना मांगी जाती है तो एक मुख्य सूचना को छोड़कर शेष मामलों में संबंधित विभागों से सूचना मांगने का सुझाव देकर आवेदन वापस किया जाए। थर्ड पार्टी की सूचना के संबंध में यदि ऐसा लगता है कि सूचना नहीं दी जा सकती तो उसे वापस कर सकते हैं। यदि आवेदक यह सिद्ध कर देता है कि यह लोकहित की सूचना है तो उस मामले में थर्ड पार्टी को नोटिस जारी कर उसकी सहमति लेनी होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!