आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुआ 51 लाख पौधे रोपने का अभियान अभियान. पहले तीन दिन 44 लाख पौधे लगाने का है लक्ष्य. सभी विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी…
‘आजादी के अमृत महोत्सव’ की श्रृंखला में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे ‘वन महोत्सव’ के अंतर्गत आगरा में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे. मंगलवार को पौधरोपण अभियान शुरू हो गया है. पहले तीन दिन 44 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित कियागया है. बाकी पौधे आजादी के अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त को लगाए जाएंगे. इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. मंगलवार को विभागों द्वारा पौधे रोपे गए.

नगर निगम को मिला 1.70 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य
नगर निगम आगरा द्वारा लगभग 1 लाख 70 हज़ार पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है जिसका शुभारंभ मेयर नवीन जैन द्वारा आज सिकंदरा पुल के नीचे पौधारोपण कर किया गया. साथ में नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे (आईएएस), अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त अश्वनी कुमार, भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संयोजक अनिल सारस्वत, पार्षद श्यामवीर सिंह, पार्षद कमलेश जाटव, पार्षद सुषमा जैन, पार्षद मंजू रानी, पार्षद बीनू सिकरवार, रवि सारस्वत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे. सभी ने पौधरोपण और उनके संरक्षण की अपील की है.
