आगरालीक्स….. आगरा के श्रद्धालु बादल फटने के बाद अमरनाथ गुफा से पांच किलोमीटर पहले पंचतरणी में फंसे हुए हैं। वे दूसरों की मदद कर रहे हैं, साथ ही दर्शन करने के लिए यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। हेल्प लाइन नंबर किए गए जारी। वीडियो..
अमरनाथ गुफा पर आठ जुलाई 2022 को बादल फटने से श्रद्धालु फंस गए हैं, 16 की मौत हो चुकी है। बचाव और राहत कार्य जारी है। अमरनाथ से पहले पंचतरणी में कैंप है, शुक्रवार को बादल फटे उस समय आगरा से दर्शन करने गईं पूनम, रंजना सिंह, रुचि, क्रष्णा और अंकित पंचतरणी में थी। देर रात अमरनाथ गुफा से श्रद्धालुओं के लौटने का सिलसिला शुरू हुआ, पूनम अपनी टीम के साथ वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की मदद कर रही हैं। उनके परिजन नहीं मिल रहे हैं तो उनकी तलाश कराने में भी मदद कर रही हैं।
बाह से गए हैं श्रद्धालु
आगरा के बाह और जरार से भी श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए गए हैं, बाह के उपदेश का कहना है कि वे पंचतरणी पहुंचे थे, अमरनाथ गुफा के लिए जाना था लेकिन बादल फट गए और यात्रा रोक दी गई है। अमरनाथ गुफा और पंचतरणी के बीच के संपर्क मार्ग टूट गए हैं इससे यात्रा रुकी हुई है। उनका कहना है कि दर्शन करने के बाद ही वापस आएंगे। तमाम लोग दर्शन किए बिना ही लौटने लगे हैं।
पंचतरणी में पांच हजार से अधिक लोग
अमरनाथ गुफा से पहले पंचतरणी में पांच हजार श्रद्धालु फंसे हुए हैं और यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह से बालटाल और पहलगाम में भी यात्रा रोक दी गई है, यहां भी श्रद्धालु फंसे हुए हैं।
अमरनाथ यात्रा हेल्प लाइन
01942313146, 2312147,2313148, 2313149
0191 2555662, 2503399, 0194 2501679
टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 18001807198, 18001807199
आगरा के यात्रियों के लिए हेल्प लाइन नंबर 9454419470