
(इंटरनेट फोटो )
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार दोपहर दो बजे शिकोहाबाद से हेलीकाप्टर से पीएसी ग्राउंड पर पहुंचे। यहां से वे कार से डबल ट्री बाई हिल्टन काफिले के साथ पहुंचे। वे होटल में राजकुमार सिंह उर्फ राजू यादव के विवाह समारोह में शामिल हुए। राजू यादव कन्नौज के रहने वाले हैं, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने होटल में आयोजित समारोह में राजू यादव और उनकी पत्नी अनु को आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में भी चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। पार्टी के चुनिंदा पदाधिकारी समारोह स्थल पर रहे, उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया। यहां उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने प्रदेश में काम किया है, इसलिए सपा की दोबार सरकार बनेगी। जो काम सरकार ने शुरू किए थे, वो पूरे कर दिए हैं, अब उदघाटन करने का समय आ चुका है, आगे भी बहुत काम करने हैं। केंद्र सरकार ने बडे बडे वायदे किए, लेकिन किया कुछ नहीं। मऊ में आयोजित सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा सपा और बसपा को राहू केतू बताने के सवाल पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे लिए वो अमित शाह राहू केतू हैं।
कडी सुरक्षा और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड
मुख्यमंत्री के एक घंटे के दौरे के लिए कडी चौकसी रही। पीएसी ग्राउंड से लेकर होटल डबल ट्री बाई हिल्टन तक पुलिस फोर्स तैनात रहा। उनसे मिलने के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की भीड लगी रही। मगर होटल में चुनिंदा लोगों को ही जाने की अनुमति दी गई थी।
सैफई जाएंगे सीएम
प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सीएम अखिलेश यादव को आगरा से सैफई जाना है। वे शादी समारोह में शामिल होने के बाद कार से पीएसी ग्राउंड पर बने हैलीपेड पर पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकाप्टर से सैफई के लिए रवाना होंगे।
Leave a comment