यूपीलीक्स…इंद्र देवता के खिलाफ बारिश नहीं करने पर तहसील दिवस में शिकायत। कार्रवाई को भी भेजी. पढ़ें ये अजीब मामला
यह दिलचस्प मामला है गोंडा का. जहां यूपी के करनैलगंज तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कल इंद्र के खिलाफ़ शिकायत की गई. तहसीलदार ने यह चिट्ठी कार्रवाई के लिए अग्रसारित भी कर दी. कौड़िया में झाला के रहने वाले सुमित कुमार यादव ने एसडीएम को जो शिकायती चिट्ठी दी, उसमें लिखा है, “विगत कई माह से पानी नहीं गिर रहा है. जिससे जनमानस बहुत ही परेशान है. जीव-जंतुओं और खेती पर भारी प्रभाव पड़ रहा है. जिससे घर में रह रही औरतें और छोटे बच्चे काफी ज्यादा परेशान हैं. अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें”