आगरालीक्स…आगरा—झांसी एक्सप्रेस रहेगी कैंसिल. कल पांच ट्रेन चलेंगी इतनी—इतनी देरी से….आगरा में ये रेलवे फाटक रहेगा दो दिन के लिए बंद
रेलव प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-धौलपुर खंड के आंतरी स्टेशन पर तीसरी लाइन वर्क, एनआईवर्क के कारण कुछ गाड़ियों को निरस्त एवं कुछ गाड़ियों को रेगुलेट किया गया है.
निरस्त गाड़ी
1.गाड़ी संख्या-11807/11808 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- आगरा- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 22.07.2022 को निरस्त रहेगी.
रेगुलेट गाड़ी
- गाड़ी संख्या- 16031 चेन्नई सेंट्रल –माता वैष्णो देवी कटरा -70 मिनट
2.गाड़ी संख्या -11077 पुणे -जम्मूतवी -50 मिनट रेगुलेट
3.गाड़ी संख्या -12137 मुंबई- फिरोजपुर -35 मिनट रेगुलेट
4.गाड़ी संख्या -12687 मदुरई- चंडीगढ़- 30 मिनट रेगुलेट
5.गाड़ी संख्या -12279 वीरांगना लक्ष्मीबाई- नई दिल्ली 15 मिनट रेगुलेट

ये रेल फाटक रहेगा दो दिन बंद
इधर ईदगाह-बयाना रेल खंड पर स्थित समपार सं. 64 (किमी 70/14-15) पथौली- मिढाकुर के मध्य ट्रैक मशीनों द्वारा अनुरक्षण का कार्य 23 जुलाई से 24 जुलाई तक होना है. यह कार्य समपार पर सडक यातायात को रोके बिना नहीं किया जा सकता है। यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है। रेल प्रशासन द्वारा मशीन द्वारा ट्रैक मशीनों द्वारा अनुरक्षण का कार्य 23 जुलाई को सुबह नौ बजे से 24 जुलाई को शाम 6 बजे तक गेट बंद रहेगा. गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक सं. 64 से गुजरने वाले वाहनों को फाटक सं. 65 से गुजारने की व्यवस्था की गयी है.