
आगरा के सिकंदरा स्थित करकुंज रोड पर गुरुवार दोपहर में छुटटी के बाद स्कूल बस से गायत्री पब्लिक स्कूल के बच्चे घर जा रहे थे। करकूंज चौराहे पर दूसरी तरपफ से आ रहा अनियंत्रित ट्रक स्कूल बस में जा घुसा। इससे ड्राइवर को ब्रेक लगाने पडे, बच्चों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने स्कूल के बच्चों को बस से बाहर निकाला। लोगों ने ट्रक चालक को पकड लिया और जमकर धुनाई लगाई। हादसे में एक दर्जन छात्र छात्राओं के सिर और पैरों में चोट आई है। इससे आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की, उन्हें समझा बुझाकर शांत कर दिया गया।
मेयर कैंप कार्यालय के पास हुआ हादसा
हादसा मेयर इंद्रजीत आर्य के कैंप कार्यालय के पास हुआ, बस पर उत्तम कॉलेज लिखा हुआ था और बस में गायत्री पब्लिक स्कूल के बच्चे थे, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर काफी संख्या में स्थानीय लोग भी आ गए। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है।
मुंह और सिर में चोट
हादसे में गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम के छात्र छात्राओं के सिर और मुंह में चोट आई है। इसमें से हनी, सचिन वर्मा, अंकित, वरुण, शाहनाज, सचिन कुमार के गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इनके सिर और मुंह में चोट हैं।
स्कूल की छुटटी पर नहीं होता यातायात मैनेजमेंट
स्कूलों की छुटटी के समय दोपहर 12 से दो बजे से सडकों पर जाम लग जाता है, कई क्षेत्रों में भारी वाहनों के चलने से स्कूल बस और आॅटो में हादसे की आशंका रहती है। जबकि स्कूल की छुटटी के समय यातायात मैनेजमेंट के लिए पुलिस फोर्स तैनात किया जाना चाहिए, जिससे कोई हादसा न हो सके। वहीं, बच्चों को भी स्कूल बस में घंटों जाम में पफंसा न रहना पडे। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
Leave a comment