आगरालीक्स…. आगरा को एक और उपलब्धि, आगरा कॉलेज के पूर्व छात्र राजवीर सिंह बने भारतीय नौसेना अकादमी के प्राचार्य बनाए गए।

एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी नौसेना अकादमी केरल के कन्नूर में है। नौ सेना अकादमी के प्राचार्य रियल एडमिरल राजवीर सिंह बनाए गए हैं। आगरा कॉलेज के रक्षा अध्ययन विभाग के डॉ. राजकिशोर सिंह के अुनसार, रियल एडमिरल राजवीर सिंह को भारतीय नौसेना अकादमी का प्राचार्य बनाया गया है। उन्होंने आगरा कॉलेज से पढ़ाई की थी। मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले राजवीर सिंह ने आगरा कॉलेज पीजी की थी, 1989 में भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया था।