
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री मंजू गुप्ता कैलाशपुरी में रहती हैं। उनकी बेटी की शादी नौ जुलाई को हुई थी, उनकी बेटी को कुछ ज्वैलरी पसंद नहीं आई, वह मंगलवार दोपहर में नौकर नितिन शर्मा के साथ एक्टिवा से सेक्टर चार स्थित ज्वैलेरी शोरूम पर गई थी। वहां उन्होंने ज्वैलरी बदली और बैग में रख ली, उनके पास करीब डेढ लाख की ज्वैलरी और 10 हजार रुपये कैश थे। वे एक्टिवा से नौकर के साथ अपने घर कैलाश पुरी के लिए सेक्टर चार से निकली, उनके पीछे बदमाश लग गए। पदम प्लाजा के पास स्कूटी सवार बदमाश उनकी स्कूटी के करीब आए और एक बदमाश ने उनके गले पर झपटटा मार दिया।
सडक पर घसीटा, नहीं छोडा पर्स
मंजू गुप्ता की गले की चेन टूट कर सडक पर गिर गई, इसके बाद बदमाशों ने उनके हाथ में लगा पर्स खींचा, उन्होंने बैग नहीं छोडा और वह एक्टिवा से गिर गई। स्कूटी सवार बदमाश उनके पर्स को खींचने लगे और वह सडक पर घिसटती रही, लेकिन पर्स नहीं छोडा, इसे देख स्थानीय लोगों ने शोर मचा दिया। घिरता देख बदमाश पर्स छोडकर भाग खडे हुए।
बदमाशों को ललकारा
लोगों ने उन्हें उठाया, उनके सिर में चोट थी, इसके बाद भी उनकी हिम्मत देखने लायक थी। उन्होंने बदमाशों को ललकारा, लेकिन वे भाग गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया, उनके सिर में चोट आई है। पुलिस बदमाशों की छानबीन कर रही है।
चेन स्नेचिंग की घटना हुई आम
शहर में चेन स्नेचिंग की घटना आम हो चुकी हैं, आए दिन शहर में महिलाओं के गले से चेन लूटकर बदमाश फरार हो रहे हैं, लेकिन इनकी धरपकड नहीं हो पा रही है।
Leave a comment