आगरालीक्स…आगरा में आजादी के अमृत महोत्सव पर ध्वजारोहण कर निकाली तिरंगा रैली. देशभक्ति नारों से गूंज उठे मार्ग
भारत की आज़ादी के 75वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त को आज़ादी के इस अमृतोत्सव पर राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद व चिरंजीवी नर्सिंग हॉस्पिटल आगरा द्वारा झंडा रोहण किया गया. ध्वजारोहण के बाद एक तिरंगा रैली का भी आयोजन सिकंदरा चौराहे तक किया गया. तिरंगा रैली में देश भक्ति के नारो से मार्ग गूंज गया.

इस अवसर पर राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जयपुर के उपाध्यक्ष राकेश तुइकले, सजीव श्रीवास्तव रा० उपाध्यक्ष, विजय श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष, संदीप सक्सेना, आराधना श्रीवास्तव, स्मृति श्रीवास्तव, संजय निगम, डॉ चन्दन कुमार, डॉ शिवानी शिखा व हॉस्पिटल स्टाफ के कर्मियों ने भी भाग लिया।