
अछनेरा में गुरुवार रात को कच्छा बनियानधारी गिरोह ने धाबा बोल दिया, कच्धा बनियान पहने बदमाशों ने रिटायर रेलवे कर्मी और एक शिक्षक के घर पर लूटपाट की। घर में घुसते ही गिरोह के सदस्यों ने पीटना शुरू कर दिया, दहशत में आए लोगों ने चाबी दे दी, गिरोह के सदस्यों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की, उन्हें पीटा और लहूलुहान कर दिया। गिरोह ने बंधक बनाकर आधे घंटे तक लूटपाट की, इसके बाद सरिया और डंडों से पीटा, रिटायर रेलवे कर्मी और शिक्षक के घर से बदमाश 25 तोला सोना, 30 किलो चांदी सहित नगदी लेकर फरार हो गए।
कॉलोनी के घरों के बाहर से बंद कर दिए गेट
लूट की वारदात के दौरान कच्छा बनियान गिरोह ने कॉलोनी के अन्य घरों के बाहर से गेट बंद कर कुंडी लगा दी, जिससे चीख पुकार सुनने के बाद भी वे घर से बाहर ना निकल सकें। इसके बाद गिरोह ने दो घरों में लूटपाट की, इस वारदात के बाद से कॉलोनी के लोग दहशत में है, जबकि इस कॉलोनी में कई घर हैं। बाहर से गेट बंद ना होने पर बदमाश लूटपाट नहीं कर पाते।
वदन पर कच्छा, हाथों में सरिया
कच्छा बनियानधारी गिरोह के वदन पर कच्छा होता है और हाथों में सरिया और डंडे लेकर वारदात को अंजाम देते हैं। कई बार ये अपने वदन पर तेल लगाकर आते हैं, जिससे इन्हें कोई पकड ले तो तेल शरीर पर मला होने से आसानी से छूट कर भाग सकें। गिरोह लूटपाट करने के साथ ही मारपीट भी करता है, इससे लोग दहशत में आ जाते हैं और तुरंत ज्वैलरी और नगदी दे देते हैं। कई और जगह पर इस तरह की वारदात हो चुकी हैं।
Leave a comment