आगरालीक्स ……आगरा का हाईप्रोफाइल मामला, कारोबारी से दोस्ती कर युवती ने वीडियो बनाया, पैसे न देने पर रेप का मुकदमा, आठ महीने 22 दिन बाद जेल से बाहर आने पर कारोबारी ने सुबूत जुटाए, युवती सहित चार अरेस्ट, कई औरों को भी जाल में फंसाया।
आगरा में एक बड़ा मामला सामने आया है, एक युवती सोशल मीडिया से दोस्ती कर कारोबारियो को अपने जाल में फंसा लेती थी, उनसे संबंध बनाने के बाद वीडियो बनाती थी। इसके बाद ब्लैक मेल करने लग जाती थी, पैसे न देने पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने के बाद जेल भिजवा देती थी, तीन कारोबारियों पर युवती ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था।

इस तरह खुला मामला
पुलिस के अनुसार, ताजगंज निवासी जूता कारोबारी रिंकू कुमार के खिलाफ 22 जून 2021 को युवती ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया, कोर्ट में युवती ने बयान दे दिए। पुलिस ने जूता कारोबारी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया, कारोबारी आठ महीने 22 दिन जेल में रहा। जेल से रिहा होने के बाद कारोबारी ने युवती के खिलाफ सुबूत जुटाए। इसके बाद हाईकोर्ट में अपनी बेगुनाही के सुबूत पेश किए, हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए एसएसपी को जांच के आदेश दिए। एसएसपी द्वारा कराई गई जांच में पूरा मामला खुल गया।
इनके खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
पुलिस के अनुसार युवती ने 2018 में पहला मुकदमा जगदीशपुरा निवासी कारोबारी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी का दर्ज कराया, इसमें वादी ने अपना दूसरा नाम लिखा
दूसरा मुकदमा 22 मई 2020 को एक और व्यापारी के खिलाफ दर्ज कराया, इसमें रेप के आरोप लगाए, पुलिस ने व्यापारी को जेल भेज दिया
तीसरा मुकदमा रिंकू कुमार के खिलाफ दर्ज कराया उसे भी पुलिस ने जेल भेज दिया।
युवती सहित परिवार के चार लोगों को भेजा जेल
थाना ताजगंज पुलिस ने इस मामले में युवती और उसके परिवार के चार लोगों को जेल भेज दिया है।