आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना से राहत लेकिन बुखार के बढ़ रहे केस। जानें आज कितने केस मिले।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में कोरेाना की जांच के लिए 507 सैंपल लिए गए हैं। सैंपल की संख्या कम होने के साथ ही 24 घंटे में कोई नया केस भी नहीं मिला है। जबकि कोरोना का एक मरीज ठीक भी हुआ है अब 14 एक्टिव केस हैं।
बुखार के बढ़ रहे मरीज
कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। घर में किसी एक को बुखार होने पर परिवार के अन्य सदस्य भी बुखार से पीड़ित हो रहे हैं।