आगरालीक्स… आगरा में आज सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर आ रही महिला के साथ वारदात। बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटी।
बच्चों को छोड़कर एक्टिवा से जा रही थी महिला
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 11 निवासी रुचि गोयल पत्नी भुवनेश गोयल मंगलवार की सुबह सात बजे के करीब अपने बच्चों को एक्टिवा से स्कूल छोड़ने गईं, जहां से वह लोहामंडी में डाक्टर के यहां नंबर लगाने जा रही थीं।
सेंट्रल पार्क के पास वारदात को दिया अंजाम
पीड़िता के मुताबिक वह जगदीशपुरा के सेंट्रल पार्क के पास पहुंची तभी दो बाइक सवार बदमाश पीछे से उनके गले से सोने की जंजीर छीन कर भाग निकले।
लोगों ने किया पीछा लेकिन नहीं लगे हाथ
महिला पहले तो हड़बड़ा गईं। शोर मचाने पर कुछ लोगों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया लेकिन चेन स्नैचर तेज रफ्तार से बाइक को दौड़ा ले गए।
पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच में जुटी
पीड़ित रुचि ने 112 पर फोन करके पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। पीड़िता के पति भुवनेश के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।