आगरालीक्स… आगरा रीजन में एक सरकारी शिक्षक ने किशोरी को होटल में ले जाकर रेप किया, उसके वीडियो बना लिए, अब ब्लैकमेल कर रहा है, मुकदमा दर्ज।
आगरा रीजन के फिरोजाबाद की रहने वाली 17 वर्ष की किशोरी के परिजनों का आरोप है कि पास में ही रहने वाले खुद को सरकारी स्कूल में शिक्षक बताने वाले युवक ने प्यार के जाल में फंसा लिया। युवक अपने साथ किशोरी को 21 अगस्त को टूंडला के एक होटल में ले गया, होटल में किशोरी के साथ रेप किया। उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा।

मुकदमा हुआ दर्ज
खुद को शिक्षक बताने वाले युवक ने किशोरी को धमकी दी, कहा कि किसी को बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हर बदनाम कर दूंगा, यह भी कहा कि वह कुछ बिगाड़ नहीं पाएगी, सरकारी शिक्षक हूं। किशोरी ने अपनी मां को पूरी बात बताई। किशोरी को लेकर उसकी मां थाने पहुंची। फिरोजाबाद के उत्तर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है।