आगरालीक्स ….आगरा में हाईवे पर कारोबारी से बदमाशों ने 10 लाख रुपये की लूट की और फरार हो गए। पुलिस टीम छानबीन में जुटी है, चंद मिनटों में बदमाश लूट कर फरार हो गए।
आगरा में लूट की वारदात दर वारदात हो रही हैं। मंगलवार को फीरोजाबाद के पशु कारोबारी भैंस बेचने के लिए अलीगढ गए थे। रात को वे टैंकर के अपने तीन साथियों के साथ फीरोजाबाद लौट रहे थे। खंदौली के बलराम पुर में बोलेरो सवार बदमाशों ने टैंकर के आगे गाडी लगा दी, इस पर टैंकर रुक गया। बदमाश टैंकर में घुसे और तमंचा तान दिया, उन्होंने 10 लाख रुपये लूट लिए, पशु कारोबारी कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश फरार हो गए। वारदात खंदौली और एत्मादपुर थाने की सीमा पर झरना नाले के पास हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Leave a comment