Friday , 19 June 2026
Home आगरा Agra Crime News: 12.98 lakh taken in the name of job in Agra, Case registered…#agranews
आगरा​क्राइम

Agra Crime News: 12.98 lakh taken in the name of job in Agra, Case registered…#agranews

170

आगरालीक्स…आगरा में नौकरी के नाम पर ले लिए 12.98 लाख रुपये. नौकरी नहीं लगी तो वापस मांगे पैसे तो मिली जान से मारने की धमकी. मुकदमा दर्ज

आगरा में बिजली विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी का मामला सामने आया है. थाना सदर में तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

नगला काछियान मुस्तफा क्वार्टर के रहने वाले साहब सिंह ने मथुरा जमुनापार के रहने वाले डोरीलाल शर्मा, अंगूरी देवी उर्फ रामवती और सुनील उर्फ गुड्डा को मुकदमे में नामजद किया है. साहब सिंह ने बताया कि पिछले साल डोरीलाल उनके घर आए थे. उन्होंने अपनी जान पहचान बिजली विभाग में होने की बात कही और किसी की भी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया. इस पर साहब सिंह ने बच्चों की नौकरी लगवाने की बात कही. इस पर 10 सितंबर 2021 को तीनों नामजद डोरीलाल शर्माह, अंगूरी देवी और सुनील उनके घर पहुंचे. आरोप है कि साहब सिंह ने अपने बेटे संजय और किरावली में रहने वाले अपने रिश्तेदार के बेटे की नौकरी के लिए बात की. एक व्यक्ति की नौकरी के लिए साढ़े छह लाख रूपये तय किए गए. आरोपियां ने एक साल में ज्वाइनिंग कराने की बात कही. इस पर साहब सिंह और उनके रिश्तेदार राजी हो गए. उन्होंने दोनों की नौकरी के लिए 12.98 लाख रूपये दे दिए, लेकिन नौकरी नहीं लगी.

साहब सिंह ने इस पर अपने पैसे वापस मांगे तो डोरीलाल ने 12 लाख रूपये के चेक दे दिए लेकिन चेक से रकम नहंी मिली. आरोप है कि इसके बाद रकम मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है. पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की जिसके बाद थाना सदर में मुकदमा दर्ज कियागया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

आगरा

Obituaries of Agra on 19th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at the Radhakrishna Temple in Agra’s Lawyers Colony#agranews

आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर रील्स, स्टेटस ने लोगों को अपने वास्तविक लक्ष्य से...

आगरा

Agra Live News: Body of 30-year-old man found in Agra drain#agranews

आगरालीक्स…आगरा में नाले में मिली 30 साल के युवक की लाश. शरीर...

error: Content is protected !!