आगरालीक्स… आगरा में स्कूल वैन डिवाइडर पर चढ कर पलट गई, इससे वैन में बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला, कुछ बच्चों के चोट आई हैं। इस घटना के बाद बच्चे बिलखने लगे, उन्हें दूसरी वैन से घर भेजा गया।
आगरा के कालिंदी विहार स्थित स्कूल की वैन शनिवार दोपहर में बच्चों को लेकर जा रही थी, वैन में 20 बच्चे और स्कूल की टीचर थी। कालिंदी विहार रोड पर वैन डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। इसे देख स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने वैन में से बच्चों को बाहर निकाला, एक के बाद एक 20 बच्चों को वैन से बाहर निकालने के बाद वैन को सीधा किया। वैन का शीशा भी टूट गया, कुछ बच्चों के चोट भी आई, वैन की स्पीड स्लो होने से बडा हादसा बच गया। कुछ ही देर में स्कूल के अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी आ गए, पुलिस भी पहुंच गई। बच्चों को दूसरी वैन से घर भेजा गया।
Leave a comment