आगरालीक्स ….आगरा में भाजपा नेता और पत्नी के बीच का विवाद थाने तक पहुंच गया, पत्नी के आरोपों पर पुलिस ने भाजपा नेता को पकड़ लिया, इसके बाद जानें क्या हुआ।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले भाजपा नेता पर उनकी पत्नी ने उत्पीड़न करने और घर का खर्चा न देने के आरोप लगाए। उन्होंने थाना ताजगंज में शिकायत कर दी। पुलिस ने भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया। काफी देर तक भाजपा नेता और पत्नी के बीच हुआ विवाद का मामला चलता था।

पत्नी ने ही कराई जमानत
पत्नी की शिकायत पर पुलिस भाजपा नेता को पकड़ कर थाने ले आई, थाना ताजगंज के इंस्पेक्टर भूपेंद्र बालियान का मीडिया से कहना है कि पत्नी ने उत्पीड़न और घर का खर्चा न देने का आरोप लगाया था। शांति भंग में चालान कर दिया गया। शांति भंग में चालान होने पर भाजपा नेता की पत्नी ने ही उनकी जमानत कराई। इस मामले में भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि यह पति पत्नी के बीच का विवाद है, इससे संगठन का कोई लेना देना नहीं है।