Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: B-world will teach every nuance of business from share market…#agranews
आगराएजुकेशन

Agra News: B-world will teach every nuance of business from share market…#agranews

312

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में स्टूडेंट्स सीखेंगे शेयर मार्केट से लेकर बिजनेस की हर बारीकियां. बी वर्ल्ड कॉमर्स फेस्ट 7 अक्टूबर से

आगरा मण्डल के 25 स्कूलों के लगभग विद्यार्थी लेंगे भाग
किसी प्रोफेशनल के सहयोग बिना 25 स्कूलों के 700 से अधिक विद्यार्थियों का आयोजन। जहां विद्यार्थी शेयर मार्केट, प्रोडक्ट लांचिंग, मार्केटिंग से लेकर व्यापार जगत की हर बारीकी की परीक्षा देंगे और कुछ नया सीखेंगे। सहयोग के लिए पुराने साथी भी शामिल होंगे। मौका होगा सेंट पीटर्स कॉलेज में कॉमर्स क्लब द्वारा आयोजित बी वर्ड (बिजनेस वर्ड) का। जिसे आयोजित करेंगे सेंट पीटर्स कक्षा 12वीं व 11वीं कॉमर्स के विद्यार्थी और विभिन्न प्रतियोगिताओं व आयोजन के माध्यम से बिजनेस की बारीकियों को सीखेंगे।

सेंट पीटर्स कॉलेज के कॉमर्स के विभागाध्यक्ष मनीष मगन के साथ विद्यार्थियों की मीटिंग में आज तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मनीष मगन ने बताया कि मेजर जनरल राजेश कुन्द्रा कार्यक्रम का उद्घाटन 7 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को मार्केट में प्रोडक्ट लॉन्च करने से लेकर उसके प्रचार प्रसार तक की तकनीकि जानकारियों के साथ सात प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी इसके लिए 6 माह से तैयारियों में जुटे हैं। कॉमर्स वर्ग के 170 बच्चों का इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान है। जिसमें आगरा मंडल के 25 स्कूलों के लगभग 700 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। जिसमें आगरा सहित झांसी, अलीगढ़, मथुरा, भरतपुर, फिरोजाबाद के विद्यार्थी रहेंगे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

एजुकेशन

Agra News: Two-day ‘National Conclave 2026’ begins at DBRA university, Agra

आगरालीक्स…आगरा के विवि में दो दिवसीय ‘नेशनल कॉन्क्लेव 2026’ शुरू. राज्यपाल ने...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!