आगरालीक्स ..आगरा के एक होटल में युवक ने छात्रा के साथ रेप की कोशिश की गई, छात्रा खुद को बचाने के लिए कमरे में चीखने लगी, उसे होटल कर्मचारियों ने बचाया, पुलिस ने आरोपी युवक को पकड लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। छात्रा के परिजनों को जानकारी दे दी गई हैं, उन्हें बुलाया गया है।
शुक्रवार को आगरा के रकाबगंज क्षेत्र स्थित होटल में एक युवक ने अलीगढ निवासी छात्रा को नौकरी का इंटरव्यू लेने के लिए बुलाया था, वह दोपहर में होटल में आ गई। युवक ने छात्रा को कमरे में बुलाया, कमरा बंद करने के बाद उससे अश्लील हरकत करने लगा। उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाए, इस पर छात्रा युवक के बुरे इरादे समझ गई, इसके बाद युवक ने उसे दबोचने की कोशिश की, उसे कमरे में बेड पर खींच लिया। छात्रा ने शोर मचा दिया और कमरे का गेट खोलकर बाहर दौड लगा दी। इस पर होटल के कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोग भी आ गए, उन्होंने युवक को दबोच लिया और थाना रकाबगंज ले आए। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
आगरा के होटल में सेक्स रैकेट
आगरा के होटल में रात को सेक्स रैकेट पकडा गया है, एएसपी द्वारा मारे गए छापे में आपत्तिजनक हालत में युवक और युवती पकडे गए हैं, पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें होटल मालिक और उसका मैनेजर भी शामिल है। युवतियों को दिल्ली और कानपुर से लाया गया था, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। होटल सील कर दिया गया है।
दिल्ली में पकडे गए सेक्स रैकैट के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है, गुरुवार रात को सिकंदरा आरओबी के पास स्थित होटल में सेक्स रैकेट की जानकारी पर पुलिस ने छापा मारा। एएसपी अनुराग वत्स के नेत्रत्व में पुलिस फोर्स ने होटल घेर लिया, इसके बाद कमरों की तलाशी ली। इसमें चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले, इन्हें हिरासत में ले लिया गया। कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस ने होटल के संचालक और मैनेजर को भी हिरासत में ले लिया है।
होटल में आती थी युवतियां, खडी रहती थी लग्जरी गाडी
होटल के पीछे ही कॉलोनी है, होटल में युवतियां आती रहती थी। शाम होते ही लग्जरी गाडी आने लग जाती थी। इससे कॉलोनी के लोग परेशान थे। उन्हें भी पता था कि होटल में सेक्स रैकेट चलता है, इसकी पुलिस से भी शिकायत की गई थी। पूछताछ में हिरासत में लिया गया युवकों ने बताया कि युवतियां कानुपर और दिल्ली से आती थी, ग्राहक के हिसाब से रेट तय होते थे।
Leave a comment