आगरालीक्स…. भारत और पाकिस्तान के बीच टी 20 मैच का अंतिम ओवर इतिहास में दर्ज। ओवर में नौ बॉल हुई, नो बॉल , फ्री हिट पर विराट कोहली बोल्ड पर तीन रन लिए, आईसीसी के नियम क्या हैं।
मेलबर्न में टी 20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। स्टेडियम में दोनों देशों के समर्थकों के बीच अंतिम ओवर की छह गेदों पर पिन ड्रॉप साइलेंस रहा, जैसे ही भारत ने जीत दर्ज की, भारतीय टीम के प्रशंसक मैदान की तरफ दौडने लगे। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए भारत को 149 रन का लक्ष्य दिया, भारत ने 6 विकेट खोकर चार विकट से जीत दर्ज कर ली।
अंतिम छह गेंद का रोमांचक, 6 बोल पर भारत को जीत के लिए 16 बन बनाने थे.
पहली बॉल ह्रार्दिक पांडया कैच आउट
दूसरी बॉल दिनेश कार्तिक एक रन लिया
तीसरी बॉल विराट कोहली ने दो रन लिए
चौथी बॉल पर विराट कोहली ने सिक्स मारा विराट ने नो बॉल की मांग की, अंपायर ने कुछ देर के बाद नो बॉल दे दी
चौथी फ्री हिट वाइड बॉल
चौथी बॉल फ्री हिट, विराट कोहली बोल्ड, फ्री हिट होने के कारण तीन रन लिए, अंपयार ने कुछ देर के बाद बाई का इशारा किया
पांचवीं बॉल दिनेश कार्तिक स्टंप आउट
छठवीं बॉल आर आश्वनि ने छोड दी, अंपायर ने वाइड बॉल का इशारा किया स्कोर टाई
छठवीं बॉल आर आश्वनि ने विनिंग रन मारा
विराट के कहने पर अंपायर ने दी नो बॉल
विराट कोहली ने अंतिम ओवर की चौथी बॉल पर सिक्स मारा, यह बॉल कमर से ऊपर होने का इशार किया, इसे देखने के बाद अंपायर ने नो बॉल दे दी
फ्री हिट पर बोल्ड होने पर तीन रन, आईसीसी के नियम के अनुसार, फ्री हिट पर आउट होने पर रन ले सकते हैं। विराट कोहली के विकेट में बोल लगी थी, इसके बाद सीमा रेखा की तरफ बॉल जाने लगी, इस पर तीन रन लिए, इसे अंपायर ने बाई करार दिया।