आगरालीक्स…आगरा में मौसम का बदलाव जारी. कल की अपेक्षा आज बढ़ा तापमान. जाने आज का और आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा में मौसम का बदलाव जारी है. कभी तापमान कम हो रहा है तो कभी दिन में तेज धूप निकलने पर तापमान बढ़ भी रहा है. गुरुवार की अपेक्षा आज तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार रात का तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर है. इसके 16 डिग्री तक होना चाहिए लेकिन अभी ये 18 डिग्री सेल्सियस है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में जल्द ही तेजी से न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी. नवंबर के प्रथम सप्ताह से सर्दी का अच्छा असर देखने को मिल सकता है.