Friday , 30 October 2026
Home बिगलीक्स Agra Business Forum discuss on GST issues
बिगलीक्स

Agra Business Forum discuss on GST issues

191

आगरालीक्स… गुडस एंड सर्विस टैक्स  (जीएसटी)  लागू हो अच्छा है, लेकिन टैक्स रेट कम होने चाहिए। आगरा बिजनेस फोरम की मीटिंग में जीएसटी पर चर्चा की गई। फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरिओट में आगरा बिजनेस फोरम की छठवीं मीटिंग को संबोधित करते हुए

busi 2
एटूजेड टैक्सकॉर्प एलएलपी, दिल्ली के कर सलाहकार बिमल जैन ने रोचक उदाहरणों के माध्यम से ड्राट जीएसटी अधिनियम की प्रमुख विशेषताएं प्रतिभागियों को समझाईं। जीएसटी को आजादी के बाद देश का सबसे बड़ा कर सुधार बताते हुए श्री जैन ने कहा कि इससे देश के सभी राज्यों में कर प्रणाली में एकरूपता आने से औद्योगिक, व्यावसायिक एवं आर्थिक असमानता भी दूर हो सकेगी।
बदल जाएगा देश का बिजनेस मॉडल
कर सलाहकार श्री जैन ने बताया कि जीएसटी कर प्रणाली देश में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अप्रत्यक्ष करों में अब तक का सबसे बड़ा परिवर्तन है। इस कर प्रणाली के लागू होने पर उत्पाद एवं सेवाओं की सप्लाई चेन प्रक्रिया में पूर्ण बदलाव आने से देश का संपूर्ण बिजनेस मॉडल ही बदल जाएगा।
वन नेशन-वन टैक्स
श्री जैन ने कहा कि हर राज्य में, हर शहर में अलग-अलग तरह के टैक्स, अलग-अलग वैल्यू के साथ लगते हैं। जीएसटी लागू होने के बाद पूरे देश में सिर्फ एक टैक्स लगेगा। यानि जो टैक्स आगरा में लग रहा है, वही दिल्ली, केरला, जम्मू-कश्मीर आदि में लागू होगा। ये टैक्स, सामान के शहर में प्रवेश पर लगने वाले कर, एक्साइज ड्यूटी, सर्विस टैक्स और अन्य राज्य स्तरीय करों की जगह ले लेगा। सीधे-सीधे शब्दों में कहें तो वन नेशन-वन टैक्स की अवधारणा लागू होगी।
अब नहीं चलेगा ‘कच्चा बिल’
कर सलाहकार श्री जैन ने बताया कि ‘कच्चा बिल’ फाड़कर काली कमाई करने वाले कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। जीएसटी लागू होने पर ‘कच्चा बिल’ से कारोबार नहीं हो पाएगा। ऐसा होने से न सिर्फ टैक्स की चोरी रुकेगी बल्कि काले धन पर अंकुश भी लगेगा।
आएगा जीएसटी के नेटवर्क में
उन्होंने जीएसटी लागू होने के बाद जब वस्तुओं की आवाजाही पूरे देश में होगी तो कहीं न कहीं उसे जीएसटी के नेटवर्क में आना ही होगा। ऐसा होते ही पता चल जाएगा कि इसका बिल कैसा है। मसलन अगर कोई वस्तु एक कारोबारी से दूसरे के पास जाती है तो दोनों कारोबारियों को उसका बिल जीएसटी नेटवर्क पर अपलोड करना होगा।
मीटिंग में ये रहे मौजूद
आगरा बिजनेस फोरम के संस्थापक राहुल जैन, तरुण अग्रवाल, दीपेंद्र मोहन, दीपक राघव, सदस्य रोहित जैन, यश अग्रवाल, आकाश गोयल, हेमंत जैन, ऋषि जैन, माधव मोहन बंसल, प्रशांत जैन, रचित अग्रवाल, अंकुर जैन, अनुज जैन सहित 200 से अधिक कारोबारियों, चार्टर्ड एकाउंडटेंट्स की भागीदारी रही।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: 128 firework stalls will be set up at 6 locations in Agra for Diwali…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिवाली पर 6 स्थानों पर लगेंगी 128 आतिशबाजी की दुकानें....

बिगलीक्स

Agra News: Man send compromised video of wife to his friends

आगरालीक्स आगरा में पति ने पत्नी के अश्लील वीडियो मित्रों के भेजे,...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह से ठंडी हवा चल रही है, जानें मौसम...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 30th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 30 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ बैंक की कमी...

error: Content is protected !!