आगरालीक्स.. प्रदेश की सीटों पर एमबीबीएस में प्रवेश के लिए रद की गई नीट काउंसलिंग 20 सितंबर से संभावित है। पहले तीन दिन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी, इसके बाद निजी कॉलेजों के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई। काउंसलिंग पूर्व की तरह लखनऊ, इलाहाबाद, मेरठ और कानपुर मेडिकल कॉलेज में होगी।
इस बार एमबीबीएस में प्रवेश के लिए देश भर में नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट नीट आयोजित किया गया था। इसे लेकर भी असमंजस बना रहा, नीट टू से आॅल इंडिया कोटे की सीटों पर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश ले लिया गया है। यूपी के मेडिकल कॉलेजों की 85 फीसद सीटों पर प्रवेश के लिए राज्य स्तर पर काउंसलिंग कराई गई। इसमें पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी शामिल हुए, सीट एलॉट होने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रवेश भी ले लिया, लेकिन इसी बीच निजी कॉलेजों की 50 फीसद सीटों की फीस निर्धारित किए जाने के मामले में हाईकोर्ट में अपील कर दी गई। इसके बाद प्रदेश सरकार ने नीट की सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए आयोजित की गई राज्य स्तरीय काउंसलिंग रद कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, रद की गई काउंसलिंग 20 सितंबर से हो सकती है।
नहीं लेकर जाने होंगे दस्तावेज और शुल्क नहीं होगा जमा
जो अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हो चुके थे और उन्होंने सीट एलॉट होने के बाद प्रवेश ले लिया है। उन्हें कॉलेज में प्रवेश लेने का पत्र लेकर काउंसलिंग में शामिल होना होगा, उन्हें दोबारा पंजीकरण और शुल्क जमा नहीं करना होगा। इसी तरह पहले पंजीकरण करा चुके किसी भी अभ्यर्थी को दोबारा पंजीकरण नहीं कराना होगा। यह सरकारी और निजी दोनों की तरह के मेडिकल कॉलेजों के लिए होगी और सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होना होगा, भले ही उन्हें पहले कोई कॉलेज मिल चुका हो और उन्होंने प्रवेश ले लिया है, वह निरस्त कर दिया गया है, नई काउंसलिंग से आवंटित कॉलेज में ही अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे।
ये है संभावित कार्यक्रम
सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए काउंसलिंग तिथि 20, 21 और 22 सितंबर
सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए काउंसलिंग तिथि 23 सितंबर से
काउंसलिंग सेंटर लखनऊ, इलाहाबाद, मेरठ और कानपुर मेडिकल कॉलेज
Leave a comment