आगरालीक्स…बुध ग्रह 13 नवंबर को वृश्चिक राशि में करने जा रहे हैं प्रवेश. बन रहा है भद्र नाम का राजयोग. तीन राशि वालों का चमक सकता है भाग्य
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह किसी राशि में प्रवेश करता है तो इसका प्रभाव मानव जीवन और सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ता है. ग्रह भी समय—समय पर गोचर करके शुभ योग बनाते हैं. बुध ग्रह 13 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इसके कारण भद्र नाक का राजगोग भी बन रहा है जो कि तीन राशि के जातकों के लिए काफी लाभप्रद साबित हो सकता है.
जानिए कौन—कौन सी हैं वो राशियां

वृश्चिक राशि
भ्रद राजयोग का बनना इस राशि वाले जातकों के लिए काफी लाभदायक है. करियर और व्यापार के लिहाज से यह राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है क्योंकि इस राशि में लग्न भाव बनने जा रहा है. इसलिए इस समय काम कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है. व्यापार में नए आर्डर आने से मुनाफे के भी योग बन रहे हैं. बेरोजगारों के लिए नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं. सही समय पर उचित निर्णय लेकर अवसर का लाभ उठाने में सफल् रहेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को भी अच्छी सफलता मिल सकती है.
वृष राशि
यह राजयोग वृष राशि वाले जातकों के लिए कई बातों में सकारात्मक रह सकता है. यह योग इस राशि के सातवें भाव में होने जा रहा है जो वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का भाव कहा जाता है. इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ हो सकता है. वैवाहिक जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा. पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है, वहीं घर—परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है.
मीन राशि
भद्र राजयोग बनने से मीन राशि वाले जातकों के लिए भी यह लाभकारी साबित हो सकता है. यहा योग इस राशि में नवम भाव में बनने जा रहा है जिसे भाग्य और विदेश स्थान कहा जाता है. इसलिए इस समय आपको भाग्य का स्थान मिल सकता है, साथ ही संतान की प्रगति और सहयोग में खुशी मिल सकती है. विवाह योग्य युवक युवतियों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी. लंबी दूरी की यात्रा का भी योग है.