आगरालीक्स…आगरा के मेयर ने सिकंदरा क्षेत्र में बन रहे तालाब को पिकनिक स्पॉट बनाने की घोषणा की. म्यूजिकल फाउंटेन, बैठने के लिए बेंच, आकर्षक वॉल पेंटिंग लगेंगी…
आगरा के मेयर नवीन जैन ने बुधवार को सिकंदरा क्षेत्र में ब रहे तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की. बुधवार को उन्होंने इस निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ नगर निगम के अधिकारी भी साथ रहे. मेयर को निरीक्षण के समय तालाब के आसपास अतिक्रमण मिला जिसे हटाने के निर्देश दिए गए. इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि तालाब और उसके आसपास क्षेत्र को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित किए जाने के आदेश दिए.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब के साथ ही यहां पर म्यूजिकल वॉटर फाउंटेन, बैठने के लिए बेंच, आकर्षक वॉल पेंटिंग के साथ ही सुंदर हरियाली विकसित की जाए. इस मौके पर अधिशासी अभियंता आरके सिंह, पार्षद बीनू सिकरवार, जेई विजय गोयल आदि मौजूद रहे.