Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Air India to start Delhi-Banaras-Agra-Khajuraho flight from 1st october
बिगलीक्स

Air India to start Delhi-Banaras-Agra-Khajuraho flight from 1st october

157

आगरालीक्स …आगरा में एक अक्टूबर से एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू हो रही है। यह सप्ताह में तीन दिन आगरा आएगी, इससे दिल्ली बनारस आगरा खजुराहो एयर कनेक्टिविटी हो जाएगी।
आगरा के कैंट एरिया स्थित एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट सर्विस शुरू कर रहा है।
एयर इंडिया की फ्लाइट बनारस से चलकर आगरा में दोपहर 1 55 पर पहुंचेगी और यहां से 2 30 बजे खजुराहो के लिए रवाना होगी। यह सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को आगरा आएगी।

शुरू होनी है 2500 रुपये में हवाई सेवा
आगरा में मेट्रो ट्रेन चलने में छह साल का समय है, लेकिन आगरा से यूपी के किसी भी शहर में 2500 रुपये में हवाई सेवा एक महीने में शुरू होने वाली है, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई यात्रा को हरी झंडी दे दी है। इससे पहले प्रदेश सरकार आगरा में सिविल एन्क्लेव बनाने के लिए एक अरब 67 लाख रुपये मंजूर कर चुकी है। अब केंद्र सरकार ने यहां से हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।
शुक्रवार को मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया ने नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात की। बैठक में तय किया गया कि आगरा और इलाहाबाद को हवाई सेवा से जोड़ा जाना जरूरी है। इन दोनों शहरों को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से जोडने से लाभ मिलेगा, आगरा में हजारों पर्यटक आते हैं। जबकि इलाहाबाद में उच्च न्यायालय और महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय हैं। इसलिए यह हवाई सेवा आगरा और इलाहाबाद से शुरू की जानी है। मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया ने बताया कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत इसे शुरू किया जाएगा। इस सेवा के शुरू होने से पर्यटन उद्योग को भी लाभ मिलेगा। इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक उडड्यन मंत्री डॉ. महेश शर्मा का मैं आभार प्रकट करता हूं।

80 सीटों वाली फ्लाइट, 200 से 800 किलोमीटर

नागिरक उड्डयन मंत्रालय ने आगरा और इलाहाबाद से हवाई सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया है। इस हवाई सेवा में 80 सीटों वाली फ्लाइट को 200 से 800 किलोमीटर दूरी वाले शहरों तक चलाया जाएगा। ये सेवा पहले एयर इंडिया शुरू करेगी और बाद में प्राइवेट कंपनियां भी जुड़ सकती हैं। 80 सीटों वाले विमान में 40 सवारी होने पर टिकट 2500 रुपये होगी
पर्यटन को मिलेगा बढावा
रीजनल एयर कनेक्टिविटी शुरू होने से आगरा के पर्यटन को बढावा मिलेगा। पर्यटक हवाई सेवा से आगरा आ सकेंगे, उनका समय भी बचेगा, इससे घरेलू पर्यटकों की संख्या भी बढेगी। इस सुविधा का बहुत लंबे समय से इंतजार हो रहा था।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!