आगरालीक्स…आगरा में अब कॉलोनियों और मोहल्लों के चक्कर लगा रहे खुद को पार्षद प्रत्याशी बताने वाले…क्या आपके यहां भी आ रहे हैं
नये साल की शुरुआत के साथ ही नगर निगम चुनाव शुरू हो जाएंगे. आगरा में नगर निगम में 100 वार्ड हैं और शासन की ओर से पार्षदों के लिए आरक्षण सूची भी जारी कर दी गई है. इसके साथ ही हर वार्ड में खुद को संभावित पार्षद प्रत्याशी बताने वाले भी एक्टिव हो गए हैं. शहर के मोहल्लों, कॉलोनियों में इनका घूमना भी शुरू हो गया है. लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछ रहे हैं और हर कॉलोनी और मोहल्ले के सबसे चर्चित व्यक्ति से मुलाकात भी कर रहे हैं.

लोगों से पूछ रहे उनकी समस्याएं
कॉलोनी और मोहल्लों में सुबह से ही इन लोगों का पहुंचना शुरू हो जाता है. लोगों से जान पहचान बढ़ाई जा रही है और हर किसी से हंस कर मिला जा रहा है. यही नहीं हर क्षेत्र की प्रमुख समस्या को सुना जा रहा है. खरंजों, नालियों की समस्या पर ध्यान दिया जा रहा है.